मेलबर्न, 15 जनवरी (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने रविवार को मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर जारी दूसरे वन डे मैच में पाकिस्तान के सामने 221 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पांच वन डे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में निर्धारित 50 ओवरों मे सभी विकेट गंवाकर 220 रन बनाए। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। केवल 41 के स्कोर पर मेजबान टीम ने उस्मान ख्वाजा (17), डेविड वॉर्नर (16) और मिशेल मार्श के रूप में अपने तीन विकेट गवां दिए थे। मार्श अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

पहले वनडे में भारत का दिग्गज बल्लेबाज बाहर, कोहली ने चली अपनी विराट रणनीति

Advertisement

इसके बाद कप्तान स्टीवन स्मिथ (60) ने टीम की पारी को संभाला। स्मिथ का साथ देने आए ट्रेविस हेड (29) और ग्लेन मैक्सवेल (23) कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और जल्द ही पवेलियन लौट गए। 

मैथ्यू वेड (35) ने स्मिथ के साथ टीम के स्कोर को 193 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर स्मिथ का विकेट गिरा। इसके कुछ देर बाद ही 199 के स्कोर पर वेड भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। वेड के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी को आगे बढ़ाने आए बल्लेबाजों को पाकिस्तान के गेंदबाजों ने दहाई तक भी नहीं पहुंचने दिया और टीम की पारी 220 रनों पर समेट दी। 

 इन पांच वजहों से कोहली और टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण है इंग्लैंड वन डे सीरीज

पाकिस्तान के लिए मोहम्मद आमिर ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए जबकि जुनैद खान और इमाद वसीम ने दो-दो विकेट हासिल किए। हसन अली और शोएब मलिक को एक-एक सफलता हासिल हुई। 

ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले वन डे मैच में पाकिस्तान को 92 रनों से हराया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार