Mohammad Amir Viral Video: टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए अब तक किसी बुरे सपने की तरह रहा है। आलम ये है कि अब उन पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। इसी बीच टीम के तेज गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक पाकिस्तानी फैन आमिर को फिक्सर-फिक्सर कहकर परेशान करना नज़र आया है।

Advertisement

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मोहम्मद आमिर बाउंड्री के पास से गुजर रहे होते हैं तभी एक पाकिस्तानी फैन चीख-चीखकर आमिर को 'फिक्सर-फिक्सर'  बोलना शुरू कर देता है। मोहम्मद आमिर ये सब देख लेते हैं जिसके बाद वो गुस्से से पाकिस्तानी फैन की तरफ कुछ इशारा भी करते हैं, लेकिन वो ऐसा करते हुए समझारी भी दिखाते हैं और वहां से निकल जाते हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि ये पहली घटना नहीं है जब मोहम्मद आमिर को किसी पाकिस्तानी समर्थक ने फिक्सर कहकर परेशान किया है। इससे पहले कई इंटरनेशनल मैचों और पाकिस्तान सुपर लीग के मैचों के दौरान भी ऐसा देखने को मिला है।

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि मोहम्मद आमिर ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में फिक्सिंग की थी जिसे आज तक पाकिस्तानी फैन नहीं भूला पाए है। साल 2010 में मोहम्मद आमिर पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगे थे, जिसके कारण उन्हें पांच साल तक बैन झेलना पड़ा था। 18 साल की उम्र में आमिर पर आरोप लगा था कि वह एक मैच के दौरान जानबूझकर नो-बॉल फेंक रहे थे। उनके अलावा मोहम्मद आसिफ और सलमान बट्ट जैसे पाकिस्तानी खिलाड़ी भी फिक्सिंग करते पकड़े गए थे और उन्हें भी बैन झेलना पड़ा था।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार