नई दिल्ली, 3 मई (CRICKETNMORE)| शाहिद अफरीदी ने अपनी आत्मकथा 'गैम चैंजर' में एक बड़े झूठ को उजागरा किया है जो वह अपने क्रिकेट करियर में अभी तक छुपाते हुए आए थे। अफरीदी ने अपनी आत्मकथा में कहा है कि आधिकारिक दस्तावेजों में उनकी गलत उम्र दर्ज है।

Advertisement

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, अफरीदी ने अपनी आत्मकथा मे लिखा है कि वह 1975 में जन्में थे ना कि 1980। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने हालांकि अपनी जन्मतिथि का महीना और दिन नहीं बताया है, लेकिन इससे एक बात साबित हो गई है कि अफरीदी अभी तक झूठी उम्र के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। 

Advertisement

अफरीदी ने 1996 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था तब उनकी उम्र 16 साल की बताई गई थी। 

अफरीदी ने अपनी आत्मकथा में लिखा है, "रिकार्ड में मैं 19 साल का था ना कि 16 साल। मेरा जन्म 1975 में हुआ है। हां अधिकारियों ने मेरी उम्र गलत दर्ज की थी।"

 

अफरीदी ने इसी बयान के साथ स्थिति को और अस्पष्ट कर दिया है क्योंकि एक तरफ वह कह रह हैं कि उनका जन्म 1975 में हुआ है। इस लिहाज से जब उन्होंने पदार्पण किया तब वह 20 या 21 साल के थे लेकिन वह खुद अपनी किताब में कह रहे हैं कि वह 19 साल के थे। 

अब सवाल यह है कि अफरीदी अपने अभी तक अपनी उम्र को लेकर चुप्पी क्यों साध रखी थी और अब जबकि उन्होंने अपनी असल उम्र का खुलासा खुद कर दिया है तो क्या आईसीसी इस सम्बंध में कोई फैसला लेगा?

Advertisement

अफरीदी ने 2016 टी-20 विश्व कप के बाद संन्यास ले लिया था। वह हालांकि कुछ टी-20 लीगों में खेलते आ रहे हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार