टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में यूएसए और आयरलैंड के बीच होने वाला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। इस मैच के रद्द होते ही पाकिस्तानी टीम ग्रुप स्टेज में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई। पाकिस्तान के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद उनके देश में हाहाकार मच गया है और पूर्व क्रिकेटर्स के साथ-साथ कई पत्रकार भी आईसीसी पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक पत्रकार का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो यूएसए के ग्राउंड स्टाफ पर अपना गुस्सा निकाल रहा है।

Advertisement

इस पत्रकार ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लॉडरहिल मैदान के स्थानीय ग्राउंड स्टाफ पर आरोप लगाया कि उन्होंने जानबूझकर आउटफील्ड को गीला किया, ताकि यूएसए को सुपर 8 चरण में आगे बढ़ने में मदद मिले, जिससे पाकिस्तान के क्वालीफिकेशन की संभावनाएं खतरे में पड़ जाएं। पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है जबकि भारत और यूएसए दो टीमें हैं जो आधिकारिक तौर पर ग्रुप ए से सुपर 8 चरण में आगे बढ़ गई हैं।

Advertisement

ये वायरल वीडियो एक पाकिस्तानी पत्रकार का है, जो आधिकारिक मीडियाकर्मी के रूप में यूएसए में है। इस क्लिप में ये पत्रकार लॉडरहिल स्थल पर मौजूद यूएसए के स्थानीय ग्राउंड स्टाफ पर अपनी तैयारियों के बारे में अनभिज्ञता का आरोप लगा रहा है। ये पत्रकार कह रहा है कि यूएसए ग्राउंड स्टाफ के स्थानीय कर्मचारी आउटफील्ड में पानी की बोतलें डाल रहे थे और ग्राउंड को और गीला कर रहे थे। इस वायरल वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

अगर ग्रुप ए की बात करें तो इस ग्रुप में  भारत ने अभी तक खेले तीनों मैचों में जीत हासिल की है। वहीं, USA ने  पाकिस्तान और कनाडा को मात दी। हालांकि, उन्हें भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, आयरलैंड के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। पाकिस्तान की बात करें तो वो अपने शुरूआती दो मैचों में USA और भारत से हार गए थे। हालांकि, तीसरे मैच में उन्होंने जीत हासिल की थी। इस वर्ल्ड कप में 4 ग्रुप है और हर ग्रुप में 5 टीमें है। टॉप की 2 टीमें सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करती जोकि USA और  भारत ने कर लिया। इसका मतलब  पाकिस्तान, कनाडा और आयरलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार