लाहौर, 3 नवंबर (CRICKETNMORE): पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी अजहर महमूद को राष्ट्रीय टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया। महमूद को दो वर्ष के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है। IN PICS: ललित मोदी की बेटी की खूबसूरती देखकर दिवाने हो जाएगें आप

Advertisement

इससे पहले दो बार पाकिस्तानी टीम के साथ काम कर चुके महमूद चार नवंबर से शुरू हो रहे न्यूजीलैंड दौरे से पदभार संभाल लेंगे।

Advertisement

वेबसाइट 'क्रिकइंफो' के अनुसार, महमूद को पहली बार इसी वर्ष फरवरी में एशिया कप के दौरान मुश्ताक अहमद की गैरमौजूदगी में टीम का कार्यभार सौंपा गया और उसके बाद आईसीसी टी-20 विश्व कप के दौरान उन्होंने मुश्ताक अहमद के सहयोगी के रूप में काम किया।

इसके बाद अगस्त में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के दौरान भी उन्हें राष्ट्रीय टीम के साथ रखा गया। हालांकि इंग्लिश काउंटी क्लब सरे के साथ जुलाई, 2016 तक करारबद्ध होने के कारण वह इस दौरान राष्ट्रीय टीम के साथ सिर्फ छोटे-छोटे अंतराल के लिए जुड़े रहे।

बतौर कोच तो महमूद के पास खास अनुभव नहीं है, लेकिन भारत, इंग्लैंड, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की धरती पर खेल चुके हरफनमौला खिलाड़ी के पास काफी अनुभव है, जिसका पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम लाभ उठा सकती है। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड की ये फोटो हुआ वायरल, देखकर दिवाने हो जाएगें आप

पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलने हैं। पहला मैच क्राइस्टचर्च में जबकि दूसरा मैच हैमिल्टन में खेला जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार