पाकिस्तान के यंग स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी(Shaheen Afridi) ने हाल ही में उन तीन खिलाड़ियों के नाम का खुलासा किया है, जिन्हें आउट करके वो अपनी ड्रीम हैट्रिक लेना चाहते हैं।

Advertisement

पाकिस्तान के इस बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने क्रिकइंफो से बातचीत करते हुए अपनी ड्रीम हैट्रिक के बारे में बताया है। दरअसल अफरीदी से क्रिकइंफो की तरफ से सवाल किया गया था कि उनकी ड्रीम हैट्रिक में कौन कौन से बल्लेबाज शामिल होंगे? जिसका जवाब देते हुए शफरीदी ने भारतीय टीम के तीन खिलाड़ी रोहित शर्मा(Rohit Sharma), विराट कोहली(Virat Kohli) और केएल राहुल(KL Rahul) का नाम लिया है। इसका सीधा सा मतलब है कि शाहीन अफरीदी भारतीय टीम के इन तीनों ही दिग्गज बल्लेबाजों को आउट करके अपनी ड्रीम हैट्रिेक पूरी करना चाहते हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान शाहीन अफरीदी ने ही केएल राहुल, रोहित शर्मा और विराट कोहली को आउट करते हुए पेवेलियन का रास्ता दिखाया था। इस मैच में भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेटो से शर्मानाक हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद भारतीय टीम सेमीफाइनल तक का भी सफर तय नहीं कर पाई थी।

क्रिकइंफो से बातचीत करते हुए शाहीन अफरीदी ने ये भी खुलासा किया है उनके करियर का अब तक का सबसे यादगार प्रदर्शन भारतीय टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के दौरान आया था जब उन्होंने भारतीय टीम के 3 विकेट चटकाए थे और उनकी टीम ने जीत दर्ज की थी।   

उन्होंने कहा कि "मैंने टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट लेने के साथ-साथ कई बार अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन मेरा सबसे यादगार प्रदर्शन भारत के खिलाफ जीत के दौरान रहा है। वो एक एतिहासिक मैच था और वहां बहुत सारे लोग थे। साल 2021 में भारत के खिलाफ प्रदर्शन करना मेरे लिए हाईलाइट था। 2021 मेरे लिए काफी अच्छा साल था और उम्मीद है कि आप 2022 में भी अच्छा प्रदर्शन देखेंगे।"  

बता दें कि 21 साल शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 21 टेस्ट में 86 और 28 वनडे मैच में 53 विकेट चटकाए है। इसके अलावा शाहीन के नाम टी20 क्रिकेट में अब तक 39 मैच में 45 विकेट है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार