Pakistan vs New Zealand T20Is: पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबलों में बाहर हो सकते हैं। जियो न्यूज की खबर के अनुसार टीम की रोटेशन नीति के लिए यह फैसला लिया गया है। जिससे टी-20 वर्ल्ड कप से पहले शाहीन का वर्कलोड मैनेजमेंट हो सके। 

 
Advertisement

हालांकि सीरीज के आखिरी तीन टी-20 मैचों के लिए शाहीन अफरीदी वापसी करेंगे। बता दें कि हाल ही में शाहीन को हटाकर बाबर आजम को दोबारा पाकिस्तान टी-20 इंटरनेशनल टीम का कप्तान बनाया गया है। 

Advertisement

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा कहा गया, “ खिलाड़ियों की भलाई और बेस्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक रणनीतिक कदम उठाया गया है। शाहीन अफरीदी ने खुद को एक स्टार तेज गेंदबाज के रूप में साबित किया है, जो सालों से पाकिस्तान के तेज गेंदबाजी अटैक को लीड कर रहे हैं।  बोर्ड उनके शीर्ष प्रदर्शन को बनाए रखने के लिए रोटेशन और आराम के महत्व को पहचानता है।

“ वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए, यह फैसला यह सुनिश्चित करने के लिए है कि पाकिस्तान के मुख्य गेंदबाज अपने खेल में टॉप पर बने रहें। बोर्ड नहीं चाहता कि नेशनल टीम चोटिल गेंदबाजों की समस्या से झूझे, जैसा कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले देखा गया था।”

बता दें कि पाकिस्तान-न्यूजीलैंड सीरीज का पहला मैच 18 अप्रैल को रावलपिंडी में होगा, इसके बाद अगले दो मैच 20 और 21 अप्रैल को इस मैदान पर ही होगा। चौथा औऱ पांचवां टी-20 मैच 25 और 27 अप्रैल को लाहौर में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम

Advertisement

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सईम अयूब, उस्मान खान, इफ्तिखार अहमद, आजम खान (विकेटकीपर), इमाद वसीम, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, अब्बास अफरीदी, अबरार अहमद, फखर जमान , इरफ़ान खान नियाज़ी, उसामा मीर, ज़मान खान।

Also Read: Live Score

रिजर्व खिलाड़ी: हसीबुल्लाह, मोहम्मद अली, आगा सलमान, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद वसीम जूनियर।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार