हाल ही में, न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सुरक्षा का हवाला देते हुए पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज ना खेलने का फैसला किया। पीसीबी ने मेहमान टीम दिल खोलकर आश्वासन देने की कोशिश की थी कि पाकिस्तान में क्रिकेट खेलना सुरक्षित है लेकिन इसके बावजूद न्यूजीलैंड ने पहले वनडे मैच से ठीक 5 मिनट पहले यह ऐलान किया कि वह पाकिस्तान में 1 पल के लिए भी नहीं रुकेंगे।

Advertisement

न्यूजीलैंड के बाद इंग्लैंड ने भी पाकिस्तान जाने से मना कर दिया ऐसे में पाक खिलाड़ियों का मनोबल काफी डाउन होगा इस बात में कोई शक नहीं है। ऐसे में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इमरान खान ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए अपकमिंग टी-20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान की टी20 टीम से मुलाकात की है।

Advertisement

पाकिस्तान टी20 टीम के खिलाड़ी पीएम कार्यालय पहुंचे, जहां पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा भी मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक, पीएम इमरान खान ने टी20 वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों को निडर क्रिकेट खेलने की सलाह दी है। पीएम इमरान ने कहा, 'पाकिस्तान एक सुरक्षित देश है। आपको अपने प्रदर्शन में सुधार करने पर ध्यान देना चाहिए …पाकिस्तान जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी करेगा।'

पीएम इमरान खान ने पाकिस्तानी कप्तान को टीम को शेर की तरह आगे रहकर टीम की अगुवाई करने की भी सलाह दी। पाक पीएम ने बाबर आजम से कहा, 'आपको सामने से टीम का नेतृत्व करना चाहिए, सभी को साथ लेकर शेरों की तरह खेलना चाहिए।' टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को अपना पहला मैच भारत के खिलाफ 24 अक्टूबर को खेलना है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार