न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन पाकिस्तान के गेंदबाज़ विकेट के लिए तरसते रहे और न्यूज़ीलैंड की टीम पहली पारी में बढ़त के करीब पहुंच गई। पाकिस्तान ने पहली पारी में 438 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था लेकिन इसके जवाब में कीवी टीम ने शानदार जवाब देते हुए तीसरे दिन के अंत तक 6 विकेट के नुकसान पर 440 रन बना दिए और 2 रन की लीड हासिल कर ली।

Advertisement

तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद पाकिस्तान के उम्रदराज स्पिनर नौमान अली प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए जहां पत्रकारों ने उन पर मुश्किल सवालों की बरसात कर दी। इस दौरान एक पत्रकार ने नौमान से एक ऐसा सवाल पूछ लिया जिस पर कोई और होता तो शायद वो भड़क जाता लेकिन नौमान ने अपना संयम नहीं खोया और पत्रकार को उसी की भाषा में करारा जवाब दिया।

Advertisement

इस पत्रकार ने नौमान पर निशाना साधते हुए सवाल में पूछा, “हम जानते हैं कि ये एक डेड विकेट है लेकिन स्पिनरों की ऐसी पिचों पर भूमिका होती है। अगर हम आपके आंकड़े देखें तो आपने पिछले चार मैचों में गेंद से शतक बनाए हैं। आपने 100+ रन दिए हैं। अगर स्पिनर विकेट नहीं ले सकते तो क्या हम खुद को बचाने के लिए केवल कुदरत पर भरोसा करें, जैसा कि सकलैन मुश्ताक ने कहा था? क्या खिलाड़ियों में अब प्रतिभा नहीं है?” 

इस पत्रकार के इस भड़काऊ सवाल पर नौमान ने दिल जीत लेने वाला जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा, “आपने सही कहा कि मैंने 100+ रन दिए लेकिन आपने ओवरों की गिनती नहीं की। मैंने 40-45 ओवर फेंके हैं। यदि आप टीम के लगभग आधे ओवर फेंकते हैं, तो आपको इतने रन पड़ेंगे ही। हम अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करते हैं और हम इस मैच को भी जीतने की कोशिश करेंगे।"

नौमान का ये जवाब सोशल मीडिया पर उन्हें हीरो बना चुका है और फैंस उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार