Pakistan vs South Africa Test Series 2025: साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार (30 सितंबर) को 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। खराब कप्तानी रिकॉर्ड के बावजूद भी शान मसूद को कप्तान बनाए रखा गया है। बता दें कि मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान ने 12 टेस्ट में तीन ही जीते हैं।  अनकैप्ड आसिफ अफरीदी, फैसल अकरम और रोहिल नजीर को टीम में शामिल किया गया है। 

Advertisement

मसूद के अलावा टॉप ऑर्डर में अब्दुल्ला शफक औऱ इमाम उल हक, वहीं मिडल ऑर्डर में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान के अलावा कामरमान गुलाम, सऊद शकील और सलमान अली आगा हैं।   
गेंदबाजी यूनिट में स्पिनर नौमन अली, साजिद खान औऱ अबरार अहमद हैं, वहीं तेज गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी, आमेर जमाल, खुर्रम शहजाद, हसन अली के अलावा फैसल भी हैं।

Advertisement

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका 12 अक्टूबर से दो मैचों की सीरीज से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 चक्र की शुरुआत करेंगे, जिसमें पहला मैच लाहौर में खेला जाएगा जबकि रावलपिंडी 20 अक्टूबर से दूसरे टेस्ट की मेजबानी करेगा। साउथ अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की मौजूदा चैंपियन है, वहीं पाकिस्तान पिछली बार 14 टेस्ट में से केवल पांच जीतकर पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी।

टेस्ट सीरीज के बाद दोनो के बीच तीन टी-20 इंटरनेशल मैच औऱ तीन वनडे मैच की सीरीज खेली जाएगी।  जिसके लिए जल्द ही पाकिस्तान टीम का ऐलान होने की संभावना है। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम

Also Read: LIVE Cricket Score

शान मसूद (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, आसिफ अफरीदी, बाबर आजम, फैसल अकरम, हसन अली, इमाम-उल-हक, कामरान गुलाम, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नोमान अली, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार