29 जून।  आईसीसी विश्व कप-2019 में आज हेडिंग्ले मैदान पर पाकिस्तान का सामना अफगानिस्तान से होगा। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को इस मैच में सिर्फ जीत चाहिए। पाकिस्तान ने अपने पिछले मैच में न्यूजीलैंड को मात दी थी।

Advertisement

उस जीत से पाकिस्तान को आत्मविश्वास मिला होगा वह उसके लिए काफी होगा। एक बार कि विश्व विजेता ने गेंद और बल्ले से जिस तरह का प्रदर्शन किया था वो बेहतरीन था बस फील्डिंग को लेकर उसकी चिंताएं अभी भी बनी हुई हैं। 

Advertisement

वहीं, अफगानिस्तान के लिए इस टूर्नामेंट में कुछ बचा नहीं है। इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान से चमत्कार की उम्मीद किसी ने की नहीं थी लेकिन फिर भी लगा था कि यह टीम एक-दो बड़े उलटफेर कर सकती है। अभी तक अफगानिस्तान ने सात मैच खेले हैं और सभी में हार ही उसे नसीब हुई है। 

पाकिस्तान टीम यदि आजका मैच जीत पाने में सफल रहती है तो सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।

मौसम अपडेट

इस मैच के दौरान हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

Advertisement

संभावित XI

पाकिस्तान: फखर जमान, इमाद वसीम, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, हैरिस सोहेल, सरफराज अहमद, इमाद वसीम, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, वहाब रियाज और मोहम्मद आमिर।

अफगानिस्तान: हजरतुल्लाह जजई, गुलबदिन नईब, असगर अफगान, मोहम्मद नबी, दवलत जदरण, शमीउल्लाह शिनवारी, हशमतुल्लाह शहीदी, नजीबुल्लाह जदरण, राशिद खान, मुजीब उर रहमान और इकरम अली खिल।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार