आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 22वां मैच पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच कल खेला जाएगा। पाकिस्तान अफगानिस्तान से भिड़ते हुए जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा। अपने पहले दो मुकाबलों को जीतने के बाद,पाकिस्तानी टीम को लगातार दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।अफगानिस्तान को हल्के में नहीं लिया जा सकता क्योंकि उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत में मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड को हराया था। 

Advertisement

हेड टू हेड: PAK vs AFG

Advertisement

दोनों टीमें अब तक सात वनडे मैचों में आपस में भिड़ी है और हर बार पाकिस्तान को जीत का स्वाद चखने को मिला है। कुछ महीने पहले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को द्विपक्षीय वनडे सीरीज में 3-0 से हराया था। 

टीम न्यूज: PAK vs AFG

पाकिस्तान (PAK)

पाकिस्तान कागज पर बेहतर टीम होने का दावा करते है, लेकिन स्पिन-गेंदबाजी की ताकत के मामले में अफगानिस्तान उससे आगे है। इसके अलावा, पाकिस्तान के गेंदबाज हाल ही में  खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। बल्लेबाजी विभाग में मोहम्मद रिजवान और कप्तान बाबर आजम पाकिस्तान के लिए अहम होंगे। हालांकि बाबर ने पिछले मैच में निराश किया था। वो चाहेंगे कि अफगानिस्तान के खिलाफ लय हासिल करें। पिछले मैच में अब्दुल्ला शफीक और इमाम-उल-हक से पिछले मैच की तरह इस बार भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 

Advertisement

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ। 

अफगानिस्तान (AFG)

राशिद खान, मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान की तिकड़ी स्पिन के अनुकूल चेन्नई ट्रैक पर कहर बरपा सकती है। पाकिस्तान के खिलाफ अगर अफगानिस्तान को अच्छा करना है तो रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम ज़ादरान, रहमत शाह, कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी और अजमतुल्लाह उमरजई को बल्ले से अपनी क्लास दिखानी होगी। 

Advertisement

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी। 

PAK vs AFG मैच डिटेल्स

स्थान: एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई
दिनांक और समय: 23 अक्टूबर दोपहर 02:00 बजे
लाइव स्ट्रीमिंग: डिज्नी प्लस हॉटस्टार
टीवी:  स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क 

Advertisement

पिच रिपोर्ट: PAK vs AFG

Also Read: Live Score

इस विकेट से स्पिनरों को मदद मिलेगी और बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए धैर्य रखना होगा। अफगानिस्तान यहां अपना आखिरी मैच न्यूजीलैंड से हार गया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार