Pakistan vs Australia 3rd T20I Match Prediction: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 01 फरवरी को गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 04:30 PM बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच टी20 सीरीज का पिछला मुकाबला भी लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ही खेला गया था जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.4 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 108 रन बनाकर ऑल आउट हुई। इस तरह पाकिस्तान ने ये मुकाबला 90 रनों से जीता और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी हासिल की।
PAK vs AUS 3rd T20I: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - रविवार, 01 फरवरी 2025
समय - 04:30 PM IST
वेन्यू - गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
Gaddafi Stadium, Lahore Pitch Report
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 इंटरनेशनल का तीसरा मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर अब तक 36 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 22 रन डिफेंड और 14 रन चेज़ करने वाली टीम ने जीते। जान लें कि यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 165 रन रहा है।
PAK vs AUS T20I Head To Head Record
कुल - 30
पाकिस्तान - 15
ऑस्ट्रेलिया - 14
बेनतीजा - 01
PAK vs AUS 3rd T20I: Player to Watch Out For
पाकिस्तान टीम से सैम अयूब, सलमान आगा, और शादाब खान स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर ऑस्ट्रेलिया टीम की तो ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, और एडम जाम्पा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
Pakistan vs Australia 3rd T20I Probable Playing XI
Pakistan 3rd T20I Probable Playing XI: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज़, शादाब खान, फहीम अशरफ, नसीम शाह, उस्मान तारिक, अबरार अहमद।
Australia 3rd T20I Probable Playing XI: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मैट शॉर्ट, जेवियर बार्टलेट, सीन एबॉट, मैथ्यू कूह्नमैन, एडम जाम्पा।
Pakistan vs Australia Today's Match Prediction
पाकिस्तान की टीम टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।
PAK vs AUS 3rd T20I Match Prediction, PAK vs AUS Pitch Report, Today's Match PAK vs AUS, PAK vs AUS Prediction, PAK vs AUS Predicted XIs, Cricket Tips, PAK vs AUS Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Pakistan vs Australia
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।