पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंकाई टीम मज़बूत स्थिति में पहुंच चुकी है। श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 508 रनों का लक्ष्य रखा है। जबकि चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 1 विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं और अभी भी वो 419 रन दूर हैं। ऐसे में जीत तो दूर पाकिस्तान के लिए ये टेस्ट मैच बचाना भी आसान नहीं होगा।

Advertisement

वहीं, इस टेस्ट के चौथे दिन गाले के मैदान से एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला नज़ारा देखने को मिला। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि क्रिकेट मैच के बीच एक लड़का गिटार बजा रहा है। इस मैच में फैंस को क्रिकेट के साथ-साथ गिटार के मज़े भी मिल गए जिसके लिए उन्हें इस लड़के को शुक्रिया अदा करना चाहिए। इस घटना का वीडियो फैंस को खूब भा रहा है और इस वीडियो को वो शेयर भी कर रहे हैं।

Advertisement

वहीं, इस सीरीज की बात करें तो पाकिस्तान फिलहाल दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है और अगर वो ये टेस्ट मैच ड्रॉ भी करते हैं तो वो सीरीज 1-0 से जीत जाएंंगे लेकिन फिलहाल स्कोरकार्ड की तरफ देखें तो पाकिस्तान के लिए जीत तो दूर की कौड़ी नजर आती है ऐसे में बाबर आज़म की टीम आखिरी दिन श्रीलंकाई स्पिनर्स के सामने ड्रॉ के लिए ही खेलते हुए दिखेगी।

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 1 विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं और क्रीज़ पर बाबर आज़म 26 और इमाम उल हक 46 रन बनाकर नाबाद हैं। ऐसे में अगर पाकिस्तान को ये टेस्ट मैच बचाना है तो उन्हें आखिरी दिन के पहले सेशन में विकेट बचाने होंगे, अगर वो ऐसा करने में सफल रहे तो पाकिस्तान ना सिर्फ इस मैच को बचा लेगा बल्कि सीरीज भी अपने नाम कर लेगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार