पाकिस्तान 10 अक्टूबर को 2023 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के आठवें मैच में श्रीलंका से भिड़ेगा। पाकिस्तान जहां नीदरलैंड के खिलाफ जीत के आ रही है। वहीं श्रीलंका साउथ अफ्रीका के हाथों हार के आ रही है। पाकिस्तान जीत की लय बनाये रखने के इरादे से उतरेगा। दूसरी तरफ श्रीलंका वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। 

Advertisement

हेड टू हेड: PAK vs SL

Advertisement

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच अभी तक 156 वनडे मैच खेले है। इस दौरान पाकिस्तान ने 92 मैच जीतकर अपना दबदबा दिखाया है। वहीं श्रीलंका 59 मैच जीता है। 4 मैचों का रिजल्ट नहीं निकला है और एक मैच टाई पर छूटा है। 

टीम न्यूज: PAK vs SL

पाकिस्तान (PAK)

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे है। अगर ऐसा चलता रहा तो उन्हें बहुत जल्द बाहर बैठना पड़ सकता है। बाएं हाथ के बल्लेबाज को श्रीलंका के खिलाफ रन बनाने होंगे। कप्तान बाबर आजम नीदरलैंड के खिलाफ सस्ते में आउट हो गए थे। वो चाहेंगे कि श्रीलंका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे। 

Advertisement

मिडिल आर्डर में फॉर्म में चल रहे मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील टीम को मजबूती प्रदान करेंगे। वहीं  पिछले मैच में बल्ले से शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने भी बल्ले से योगदान दिया जोकि टीम के लिए अच्छी बात है। गेंदबाजी की बात की जाए तो हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ ने नीदरलैंड के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी। वो श्रीलंका के खिलाफ भी अपनी लय को बरकरार रखना चाहेंगे। 

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ। 

श्रीलंका (SL)

Advertisement

श्रीलंका को पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतना है तो सलामी बल्लेबाजों पथुम निसांका और कुसल परेरा को अच्छी शुरुआत देनी होगी। पिछले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ने वाले कुसल मेंडिस एक बार फिर बड़ी पारी खेलने के इरादे से मैदान पर आएंगे। वहीं मिडिल आर्डर सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा और कप्तान दासुन शनाका टीम को मजबूती प्रदान करेंगे। असलंका और शनाका ने पिछले मैच में अर्धशतक जड़ा था जो टीम के लिए अच्छे संकेत है। 

श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ काफी खराब गेंदबाजी की थी और 400 से ज्यादा रन लुटा दिए थे। श्रीलंका अगर पाकिस्तान को हराना चाहता है तो गेंदबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। इस बीच साउथ अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेलने वाले स्पिनर महीश तीक्ष्णा प्लेइंग इलेवन में वापसी कर सकते है। उनकी वापसी से उनकी गेंदबाजी को बढ़ावा मिलेगा। 

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालागे, कासुन राजिथा, महीश तीक्ष्णा और मथीशा पथिराना। 

Advertisement

PAK vs SL मैच डिटेल्स

स्थान: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
दिनांक और समय: 10 अक्टूबर दोपहर 02:00 बजे
लाइव स्ट्रीमिंग: डिज्नी प्लस हॉटस्टार
टीवी: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क 

पिच रिपोर्ट: PAK vs SL

Advertisement

Also Read: Live Score

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिचें आम तौर पर बहुत संतुलित होती हैं। बल्लेबाज रन बनाएंगे लेकिन गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिलेगी। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार