पाकिस्तान के बल्लेबाज आबिद अली घरेलू टूर्नामेंट में खेलते हुए अचानक सीने में उठे दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती करवाए गए थे, जिसके बाद अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि वह दिल की बीमारी के मरीज है। पाकिस्तान टेस्ट टीम का ये सलामी बल्लेबाज फिलहाल खतरे से बाहर हैं और बेहतर महसूस कर रहे हैं।

Advertisement

आबिद मंगलवार को पाकिस्ता्न के घेरलू टूर्नामेंट 'कायदा-ए-आजम' में खेल रहे थे, तभी उन्हें बल्लेबाजी करते समय सीने में दर्द हुआ जिसके बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। मैच के दौरान आबिद अली ने दो बार सीने में दर्द की शिकायत की थी। आबिद अब अस्पताल में भर्ती है, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

Advertisement

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आबिद अली की तब्यत पर बयान में कहा है कि आबित को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां दिल के मरीजों का इलाज होता है। वहीं उन्हें एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम का पता चला है। वह ह्रदय रोग विशेषज्ञ की निगरानी में इलाज करा रहे हैं, जो आगे के उपचार के लिए पीसीबी की चिकित्सा टीम के संपर्क में है। उन्होंने यह भी कहा है कि आबिद की हालत स्थिर है। 

बोर्ड के एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया है कि आबिद के सभी टेस्ट किए गए है और वह अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। इसके बाद से उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत नहीं की है। आबिद की टीम के मैनेजर अशरफ अली ने कहा है कि वह 61 रन बनाकर खेल रहे थे, जब उन्होंने दो बार सीने में दर्द की शिकायत की तब उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी जांच की जा रही है और उनके कुछ और टेस्ट होंगे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार