17 सितंबर, चेन्नई (CRICKETNMORE)। हार्दिक पांड्या (83) और महेंद्र सिंह धौनी (79) की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को किसी तरह अपनी साख बचाते हुए एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में आस्ट्रेलिया के साथ जारी पहले वनडे मैच में सात विकेट खोकर 281 रन बनाए। लाइव स्कोर

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने केवल 87 रनों के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में हार्दिक और धौनी ने टीम को संभाला और शतकीय साझेदारी की। हार्दिक के आउट होने के बाद धौनी ने भुवनेश्वर कुमार (नाबाद 32) के साथ स्कोर को 281 रनों तक पहुंचाया।  हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रैंड है बला की खूबसूरत

इस मैच में भारत की बल्लेबाजी को इस कदर कमजोर करने में वनडे टीम में वापसी करने वाले नाथन कल्टर नाइल ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सबसे अधिक तीन विकेट लिए।  इसके अलावा, मार्कस स्टोइनिस ने दो विकेट चटकाए और जेम्स फॉल्कनर तथा एडम जाम्पा को एक-एक सफलता मिली।  भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार