24 सितंबर। भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने कहा है कि पंत पर दबाव न बनाकर उनकी मानसिकता को समझते हुए उनसे उनका सर्वश्रेष्ठ निकलवाने की जरूरत है।

Advertisement

पंत के सीमित ओवरों में हालिया प्रदर्शन को देखकर उन पर सवाल खड़े किए जाने लगे हैं। पंत को शुरुआत में महेंद्र सिंह धोनी के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा था लेकिन उनकी गैरजिम्मेदाराना बल्लेबाजी ने टीम की चिंताओं को बढ़ा दिया है।

Advertisement

अगले साल आस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए पंत के टीम में रहने पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए युवराज ने कहा कि वह पंत की आलोचना नहीं करना चाहते।

उन्होंने कहा, "किसी को उनसे बात करने की जरूरत है।"

युवराज ने साथ ही कहा कि पंत की तुलना धोनी के साथ करने से बचना चाहिए।

Advertisement

उन्होंने कहा, "धोनी एक दिन में नहीं बने। उन्हें बनने में कई साल लगे हैं। इसलिए उनका विकल्प निकालने में भी समय लगेगा। टी-20 विश्व कप में अभी एक साल का समय बाकी है इसलिए अभी समय है।"

बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ने कहा, "वह कैसे पंत से उनका सर्वश्रेष्ठ निकलवाते हैं यह पंत के चरित्र पर निर्भर करता है। आपको उनकी मानसिकता को समझना होगा और उसके साथ काम करना होगा। अगर आप उन पर दबाव बनाएंगे तो आप उनसे उनका सर्वश्रेष्ठ नहीं निकलवा पाएंगे।"

युवराज के मुताबिक, "हां, उन्हें काफी मौके मिले, लेकिन सवाल है कि आप कैसे उनसे उनका सर्वश्रेष्ठ गेम निकलवा सकते हैं। जो लोग टीम में उनको देख रहे हैं- कोच, कप्तान, यह लोग काफी अंतर पैदा कर सकते हैं।"

Advertisement

पंत जिस तरीके से अपना विकेट फेंक कर कुछ मैचों में आउट हुए हैं उससे उनकी परिपकव्ता निशाने पर आई है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार