Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मुकाबला कोलंबो के सिंहली क्रिकेट क्लब स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के दूसरे दिन का पहला सेशन पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा है।
लंच ब्रेक तक भारतीय टीम ने पहली पारी में 6 विकेट खोकर 419 रन स्कोरबोर्ड पर लगा लिए हैं। पहले सेशन में भारत ने सिर्फ एक विकेट गंवाया। सारांश जैन 6 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पहले दिन चोटिल होकर मैदान से बाहर गए ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने उतरे। पंत और ध्रुव जुरेल ने इस सेशन में शानदार बल्लेबाजी की। दोनों मिलाकर सातवें विकेट के लिए 151 गेंदों में 112 रनों की अटूट साझेदारी निभा चुके हैं।
Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मुकाबला कोलंबो के सिंहली क्रिकेट क्लब स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के दूसरे दिन का पहला सेशन पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा है।
Also Read: LIVE Cricket Score
इससे पहले, टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 300 रन बनाए थे। देवदत्त पडिक्कल बेहतरीन लय में नजर आए और उन्होंने लगातार दूसरे टेस्ट मैच में शतक लगाया। पडिक्कल ने 193 गेंदों का सामना करते हुए 117 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 12 चौके लगाए। वह 2018-19 के बाद भारत की ओर से विदेशी धरती पर लगातार दो मैचों में टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। कप्तान शुभमन गिल ने भी बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। गिल ने 108 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बनाए। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 45 और रवींद्र जडेजा ने 43 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से गेंदबाजी में अब तक असिथा फर्नांडो सर्वाधिक 4 विकेट निकाल चुके हैं।