IND vs WI: भारत वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को जीत के लिए 187 रनों का टारगेट दिया है। भारतीय टीम के लिए ऋषभ पंत ने 185.71 की स्ट्राइक रेट से 52 रन बनाए, अपनी पारी के दौरान इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने एक गज़ब का छक्का जड़ा जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

ऋषभ पंत ने अपनी पारी के दौरान 28 बॉल का सामना करते हुए 52 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान फैंस का मनोरंजन करते हुए सात शानदार चौके लगाए और वहीं अपने चित-परिचित अंदाज में सिर्फ दाएं हाथ से एक लंबा छक्का भी जड़ दिया। उनके बल्ले से निकला ये छक्का कितना शानदार था, इसका अंदाजा सिर्फ उनके बैट से निकली आवाज़ से ही लगाया जा सकता है। यहीं वज़ह है कि अब उनके इस शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

पंत का ये शॉट भारतीय पारी के 19वें ओवर में देखने को मिला। ये ओवर जेसन होल्डर करने आए थे और उन्होंने इस ओवर की पहली ही बॉल फुल टॉस फेंकी, जिसका पंत ने पूरा फायदा उठाया और सिर्फ अपने एक हाथ से ही लॉग ऑन की तरफ बॉल को दिशा दिखा दी। जिसके बाद ये बॉल सीधा बॉउंड्री के बाहर छक्के के लिए पार हो गई। इस शॉट का बल्ले के साथ काफी अच्छा संपर्क हुआ था, जिस वज़ह से बॉल को तो दूरी मिली ही मिली वहीं बल्ले से काफी शानदार आवाज़ भी आई है। अब पंत के इस शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया था, जिसके बाद भारतीय टीम ने पांच विकेटों के नुकसान पर 186 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए पंत और विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेल। वहीं खबर लिखे जाने तक वेस्टइंडीज की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज को जीत के लिए 54 बॉल पर 108 रनों की जरूरत है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार