मुंबई, 2 मार्च (Cricketnmore)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने फिल्म 'परी' में अपनी पत्नी-अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के काम की सराहना की है।

Advertisement

विराट कोहली ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "पिछली रात फिल्म 'परी' देखी। यह मेरी पत्नी का अब तक का सबसे बेहतरीन काम है। पिछले कुछ समय में मैंने इससे बेहतर कोई फिल्म नहीं देखी। डर भी लगा, लेकिन तुम पर गर्व है अनुष्का शर्मा।"

Advertisement

नवोदित निर्देशक प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित इस हॉरर फिल्म को अनुष्का की क्लीन स्लेट फिल्म्स और क्रीआज एंटरटेनमेंट ने संयुक्त रूप से प्रोड्यूस किया है।

फिल्म 'एनएच 10' और 'फिलोरी' के बाद एक निर्माता के रूप में यह अनुष्का की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म में बांग्ला अभिनेता परमब्रता चटर्जी भी हैं।

IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार