15 फरवरी, ऩई दिल्ली (CRICKETNMORE)। विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर इतिहास रच दिया है और साउथ अफ्रीकी धरती पर वनडे सीरीज जीतने वाले भारत के पहले कप्तान बन गए हैं।
Advertisement
एक तरफ जहां कोहली कप्तानी और अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड ही रिकॉर्ड बना रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा अपने फिल्मी करियर को विराट बनानें के लिए एक से एक नायाब फिल्म कर रही हैं।
अनुष्का शर्मा की खुद की प्रोडक्शन वाली फिल्म परी का ट्रेलर रीलिज हो चुका है। कोहली ने भी अपने प्यारी वाइफ की फिल्म का ट्रेलर अपने ट्विटर पर लांन्च किया। कोहली ने ट्रेलर के बारे में लिखाहै कि यह बेहद ही कमाल का है। अपनी प्यारी वाइफ को नए अवतार में देखने के लिए बेकरार हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कोहली ने टीजर भी लांन्च किया था।