टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में जबरदस्त प्रदर्शन किया। इंटरनेशनल लिमिटेड ओवर क्रिकेट में वापसी करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने अपनी छाप छोड़ी है। अश्विन ने जहां बैटिंग में दस गेंदों पर 13 नाबाद रन बनाकर दिनेश कार्तिक के साथ नाबाद 52 रन की साझेदारी की वहीं गेंद से भी चमकते हुए उन्होंने निकोलस पूरन और शिमरोन हेटमायर के दो बड़े विकेट लिए। अश्विन ने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 22 रन खर्चे और 2 विकेट झटके।

Advertisement

अश्निन ने एक ओर इतना जबरदस्त प्रदर्शन किया है वहीं दूसरी तरफ पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल का मानना ​​है कि अगर भारत दो स्पिन गेंदबाजों के साथ खेलता है तो अश्निन अगले मैच का हिस्सा नहीं होगा। उन्होंने ये भी कहा कि अश्विन को ऑस्ट्रेलिया में अपकमिंग टी20 विश्व कप के लिए टीम में जगह नहीं मिलेगी।

Advertisement

एक जाने माने वेब पोर्टल के साथ बातचीत के दौरान पार्थिव पटेल ने कहा, 'मैं अगले गेम में बिश्नोई को अश्विन से आगे खेलते हुए देखता हूं। अगर भारत दो स्पिनरों के साथ जाने का फैसला करता है। मैं ईमानदारी से कहूं तो मैं अश्विन को टी20 विश्व कप खेलते हुए नहीं देखता। मुझे कुलदीप यादव, बिश्नोई और चहल में विविधता दिखती है।'

पार्थिव पटेल ने आगे कहा, 'कलाई के स्पिनर बीच-बीच में आक्रामक विकल्प देते हैं। अश्विन आपको वह नहीं देते। भारत में भी आप तीन स्पिनरों को टी20 या एक दिवसीय मैच में खेलते नहीं देखते हैं। हालांकि, इस पूरे दौरे में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है।' बता दें कि टी-20 विश्वकप इसी साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार