चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन की शुरूआत काफी खराब रही है। टीम को पहले चार मैचों मे हार का सामना करना पड़ा है। रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की कप्तानी वाली चेन्नई टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे दसवें नंबर पर हैं। हालांकि कई दिग्गजों के उम्मीद है कि टीम के पास अभी भी वापसी का मौका है। 

Advertisement

चेन्नई के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने फ्रेंचाइजी को सलाह दी है कि धोनी को नीचे की जगह टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के लिए आना चाहिए। 

Advertisement

पार्थिव ने क्रिकबज से कहा, “ वह ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने सीएसके को कई बार मुश्किल से उभारा है। एमएस धोनी ने एक ओपनर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था, वह अपने करियर शेष-भाग में इस रोल में नजर क्यों नहीं आ सकते? वह नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हैं और मुश्किल से 10-15 गेंद खेल पाते हैं। तो धोनी नंबर 3 या 4 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं या शायद ओपन भी कर सकते हैं? एमएस धोनी जैसे खिलाड़ी हैं, अगर वह 14 से 15 ओवर तक क्रीज पर ठहरते हैं तो आप नहीं जानते। आपको कुछ अलग करने की जरूरत है। 

बता दें कि चेन्नई ने टी-20 क्रिकेट में कभी ओपनिंग नहीं कि है। उन्होंने बतौर ओपनर वनडे इंटरनेशनल में कुछ मुकाबले खेले थे। 

चेन्नई अपना अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मंगलवार (12 अप्रैल) को खेलेगी। चेन्नई की टीम इससे पहले लगातार चार मैच साल 2010 में हारी थी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार