चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) का आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय बचा है। आईसीसी का ये बड़ा मल्टी नेशन टूर्नामेंट 19 फरवरी से पाकिस्तान और यूएई में खेला जाएगा, जिससे पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (Australia Cricket Team) को सबसे बड़ा झटका लगा है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) और स्टार गेंदबाज़ जोश हेजलवुड (Josh Hazelwood) चोटिल होने के कारण चैंपियंस ट्रॉफी के पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। ICC ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके पैट कमिंस और जोश हेजलवुड के चैंपियंस ट्रॉफी के बाहर होने की जानकारी दी है। आईसीसी ने बताया है कि पैट कमिंस अपने टखने की चोट से पूरी तरह रिकवर नहीं हुए हैं जिस वजह से वो चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। वहीं दूसरी तरफ जोश हेजलवुड जो कि हिप इंजरी से परेशान हैं, वो भी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए फिट नहीं हो पाए हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि सिर्फ पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ही नहीं, बल्कि मार्कस स्टोइनिस और मिचेल मार्श के रूप में भी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका लगा है। मिचेल मार्श भी इंजर्ड होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं, वहीं मार्कस स्टोइनिस ने अचानक से अपने ODI रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है जिस वजह से वो चैंपियंस ट्रॉफी भी नहीं खेलेंगे।

ऐसे में अब ये साफ है कि आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट से पहले ऑस्ट्रेलिया को अपनी टीम के लिए एक या दो नहीं, बल्कि पूरी चार रिप्लेंसमेंट को खोजना होगा। अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्क्वाड में किन-किन खिलाड़ियों को जगह मिलती है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार