SRH Probable Playing XI Vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) के बीच शनिवार, 25 अप्रैल को सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

Advertisement

पैट कमिंस की होगी वापसी: सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस ये जानकर काफी खुश होंगे कि पैट कमिंस पूरी तरह फिट हैं और आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। वो अपनी पीठ की चोट से उबरने के बाद मैदान पर वापसी करने वाले हैं। उनके नाम 171 टी20 मैचों में 192 विकेट दर्ज हैं।

Advertisement

पैट की वापसी से SRH की बॉलिंग को मजबूती मिलेगी, हालांकि इसी के साथ दिलशान मदुशंका का प्लेइंग कॉम्बिनेशन से पत्ता कट सकता है। इस श्रीलंकाई बॉलर ने टीम के पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के सामने अपने कोटे के चार ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट झटका था।

ईशान किशन से छीन जाएगी कप्तानी: पैट कमिंस की वापसी के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद टीम का कैप्टन बदल जाएगा और ईशान किशन से ये जिम्मेदारी छीन ली जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि SRH के मुख्य कैप्टन पैट कमिंस ही हैं, ईशान किशन टीम के स्टैंड-इन या कहें वाइस कैप्टन हैं। 

प्रफुल्ल हिंगे को भी मिल सकता है मौका: SRH अपनी XI में गन गेंदबाज़ प्रफुल्ल हिंगे को भी शामिल कर सकते हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में राजस्थान रॉयल्स के सामने 34 रन देकर 4 विकेट झटके थे। उन्हें टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ दो मुकाबले खेलने को मिले हैं। SRH ने उन्हें मिनी ऑक्शन में 30 लाख रुपये में खरीदा था। प्रफुल्ल की XI में वापसी होती है तो शिवांग कुमार कॉम्बिनेशन से बाहर हो सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, साहिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी,  पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार/प्रफुल्ल हिंगे, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन। इम्पैक्ट प्लेयर: ईशान मलिंगा।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा, लियाम लिविंगस्टोन, स्मरण रविचंद्रन, हर्ष दुबे, दिलशान मदुशंका, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंदु मेंडिस, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएट्जी, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार