Pat Cummins likely to miss first ODI match Vs South Africa: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला (SA vs AUS 1st ODI) गुरुवार, 24 सितंबर को डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) डरबन वनडे से बाहर हो सकते हैं।

Advertisement

दरअसल,खबरों के अनुसार ऑस्ट्रेलिया अपने तेज गेंदबाज़ों को अक्टूबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए तैयार रखना चाहता है जिस वज़ह से वो वनडे सीरीज में अपने सभी मुख्य गेंदबाज़ों को एक साथ खिलाने और सभी तीन वनडे खिलाने के पक्ष में नहीं हैं। इसके अलावा पैट कमिंस देरी से साउथ अफ्रीका पहुंचे हैं, यही वज़ह है वो डरबन वनडे मिस कर सकते हैं।

साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया अपने गेंदबाज़ों को रोटेट करके खिला सकती है जिससे खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम मिलेगा और चोट लगने का जोखिम भी कम हो जाएगा। ऑस्ट्रेलिया पहले और तीसरे वनडे में मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को खिला सकते हैं, वहीं पैट कमिंस दूसरे वनडे में खेलने दिख सकते हैं।

इस सीरीज में नाथन एलिस को ऑस्ट्रेलिया की तरफ से तीनों वनडे खेलने का मौका मिल सकता है, जो कि लगातार ही शानदार प्रदर्शन करते दिखे हैं। 32 वर्षीय एलिस के नाम 25 वनडे में 37 विकेट और 39 टी20 में 58 विकेट दर्ज हैं। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज़ बिली स्टेनलेक चोटिल होने के कारण साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं, वहीं स्पेंसर जॉनसन को स्क्वाड से रिलीज कर दिया गया है।

बताते चलें कि पैट कमिंस की गैरमौजूगदी में मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई करते दिखेंगे, वहीं स्क्वाड में तेज गेंदबाज़ों के बैकअप के तौर पर जेवियर बार्टलेट और कैमरून ग्रीन (ऑलराउंडर) के बैकअप के तौर पर जैक एडवर्ड्स को रखा गया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया वनडे स्क्वाड बनाम साउथ अफ्रीका: पैट कमिंस (कप्तान), जोश हेजलवुड,  मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मैट रेन्शॉ, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, जेवियर बार्टलेट,  जैक एडवर्ड्स, नाथन एलिस, कूपर कोनोली, जोएड डेविस, ओलिवर पीक।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार