आईपीएल में दुनियाभर के स्टार खिलाड़ी खेलते नज़र आते हैं। आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन दिसंबर के महीने में होगा। उससे पहले सभी टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट साझा कर दी है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 3 खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने मिनी ऑक्शन से पहले यह साफ कर दिया है कि वह आगामी आईपीएल में नहीं खेलना चाहते। इस लिस्ट में टी-20 वर्ल्ड 2022 में धमाल मचाने वाला खिलाड़ी भी शामिल है।

Advertisement

पैट कमिंस (Pat Cummins)

Advertisement

गन गेंदबाज़ और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने आईपीएल के आगामी सीजन से पहले अपना नाम वापस ले लिया है। पिछले साल वह कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे। उन्हें केकेआर ने 7.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

कमिंस ने मिनी ऑक्शन से पहले साफ किया कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट को ध्यान में रखकर आईपीएल से नाम लेने का कठिन फैसला कर रहे हैं। वह अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले आराम भी करना चाहते हैं।

एलेक्स हेल्स (Alex Hales)

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में धमाल मचाने वाले दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज़ एलेक्स हेल्स ने भी आईपीएल के आगामी सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है। एलेक्स हेल्स ने लंबे समय के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी। इससे पहले वह दुनियाभर में टी-20 क्रिकेट खेल रहे थे जिसका फायदा उन्हें बड़े मंच पर मिला।

एलेक्स हेल्स ने 6 मैचों में 147.22 की स्ट्राइक रेट से 212 रन बनाए। इस इंग्लिश बल्लेबाज़ ने सेमीफाइनल में इंडिया के खिलाफ नाबाद 86 रनों की तूफानी पारी भी खेली थी।

Advertisement

सैम बिलिंग्स (Sam Billings)

इंग्लिश विकेटकीपर बैटर सैम बिलिंग्स ने भी आईपीएल के आगामी सीजन से अपना नाम वापस लेने का फैसला किया है। दरअसल, सैम बिलिंग्स लॉग फॉर्मेट क्रिकेट पर ध्यान देना चाहते हैं जिस वज़ह से उन्होंने इंग्लिश समर में खेलने का फैसला किया। 

Advertisement

बता दें कि सैम बिलिंग्स भी केकेआर का ही हिस्सा थे। इस इंग्लिश खिलाड़ी ने 30 आईपीएल मुकाबलों में 129.64 की स्ट्राइक रेट से कुल 503 रन बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार