ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के लिए बीता एक साल किसी सपने से कम नहीं रहा। इस दौरान उन्होंने जिस चीज़ को भी छुआ उसे सोने में तब्दीन कर दिया और इस साल की शुरुआत भी उनके लिए एक अवॉर्ड के साथ हुई है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पिछले सप्ताह शॉर्टलिस्ट की घोषणा के बाद दिसंबर 2023 के लिए आईसीसी पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार विजेताओं की घोषणा कर दी है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी जिसके चलते, उन्हें दिसंबर के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के साथ नवाज़ा गया है। दिसंबर में पाकिस्तान पर ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट सफलता में कमिंस सबसे आगे थे। इससे पहले 2023 कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने पहली वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप गदा जीती और वर्ष के अंत में उन्होंने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को उनका छठा पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप भी जितवा दिया।

Advertisement

कमिंस के लिए एक और शानदार महीने का मुख्य आकर्षण मेलबर्न में पाकिस्तान पर टीम की दूसरी टेस्ट जीत थी। तेज गेंदबाज ने मैच में दस विकेट लिए। दूसरी पारी में 48 रन देकर उनके पांच विकेट में अच्छी तरह से सेट मोहम्मद रिज़वान का बेशकीमती विकेट शामिल था। दिसंबर के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ़ द मंथ जीतने के बाद पैट कमिंस काफी खुश दिखे और उन्होंने कहा, “ये सभी प्रारूपों में हमारे ग्रुप के लिए एक शानदार वर्ष रहा है और एक चुनौतीपूर्ण पाकिस्तान टीम के खिलाफ एक मजबूत प्रदर्शन के साथ इस साल को समाप्त करने का एक अच्छा तरीका था। कुल मिलाकर हम अब तक की गर्मियों से बहुत खुश हैं और वेस्ट इंडीज और न्यूजीलैंड सीरीज की प्रतीक्षा कर रहे हैं।"

Also Read: Live Score

वहीं, दिसंबर में तीनों प्रारूपों में भारत के लिए बेहतरीन व्यक्तिगत प्रदर्शन के दम पर दीप्ति शर्मा ने आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीत लिया। दीप्ति शर्मा ने तीनों प्रारूपों में शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी की जिसके लिए उन्हें ये अवॉर्ड दिया गया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार