Pathum Nissanka Record: टी20 एशिया कप 2025 (T20 Asia Cup 2025) का पाचवां मुकाबला शनिवार, 13 सितंबर को बांग्लादेश और श्रीलंका (BAN vs SL) के बीच शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के दौरान श्रीलंका के स्टार सलामी बल्लेबाज़ पथुम निसांका (Pathum Nissanka) एक साथ दो टी20 महारिकॉर्ड बना सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, अबू धाबी के मैदान पर 27 वर्षीय पथुम निसांका अगर 50 रनों अर्धशतकीय पारी खेलते हैं तो वो ऐसा करते हुए टी20I में अपने 2,000 रन पूरे कर लेंगे और ये कारनामा करने वाले श्रीलंका के सिर्फ और सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। श्रीलंका के लिए फिलहाल कुसल परेरा और कुसल मेंडिस ने ही 2,000 या उससे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने का कारनामा किया है।

Advertisement

श्रीलंका के लिए टी20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

कुसल परेरा - 82 मैचों में 2,130 रन

कुसल मेंडिस - 84 मैचों में 2,076 रन

पथुम निसांका - 68 मैचों में 1,950 रन

Advertisement

तिलकरत्ने दिलशान - 80 मैोचं में 1,889 रन

दासुन शनाका - 108 मैचों में 1,530 रन

इतना ही नहीं, अबू धाबी के मैदान पर अर्धशतक ठोककर पथुम निसांका टीम के स्टार बैटर कुसल मेंडिस (16 टी20I अर्धशतक) के श्रीलंका के लिए टी20I में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर सकते हैं। मौजूदा समय में उनके नाम 68 टी20I में 15 अर्धशतक दर्ज हैं।

टी20 एशिया कप 2025 के लिए श्रीलंका का स्क्वाड: चरिथ असलंका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कमिल मिशारा, दासुन शनाका, कमिंदु मेंडिस, जनि‍थ लियानागे, वानिंदु हसरंगा, नुवानिदु फर्नांडो, दुनिथ वेलालागे, चामिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाणा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार