India vs Sri Lanka 2nd ODI: श्रीलंका के ओपनिंग बल्लेबाज पथुम निसांका (Pathum Nissanka) कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में फ्लॉप रहे और मैच की पहली गेंद पर ही आउट हो गए। मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) द्वारा डाले गए पारी के पहले ओवर की पहली गेंद पर निसांका विकेटकीपर केएल राहुल (KL Rahul) को कैच थमा बैठे। 

Advertisement

इसके साथ ही निसांका ने अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया। वह श्रीलंका के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जो भारत के खिलाफ वनडे मैच की पहली गेंद पर आउट हुए हैं। इससे पहले सनथ जयसूर्या 2002 में जहीर खान के खिलाफ, उपुल थरंगा 2009 और 2010 में जहीर खान और प्रवीण कुमार के खिलाफ मैच की पहली गेंद पर आउट हुए थे। 

Advertisement

निसांका ने पहले वनडे में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 75 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 56 रन की पारी खेली थी। इससे पहले हुई वनडे सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। 3 पारियों में उनके बल्ले से 45.67 की औसत से 137 रन आए थे। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

टीमें:

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरित असालंका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानाज, डुनिथ वेल्लालागे, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे।

Advertisement

भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार