श्रीलंका के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज पथुम निसांका (Pathum Nissanka) ने सोमवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ खेले गए एशिया कप 2025 के मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम के लिए निसांका ने 44 गेंदों में 68 रन की पारी खेली, जिसमें छह चौके और दो छक्के जड़े। 

Advertisement

इस अर्धशतकीय पारी के साथ निसांका टी-20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। निसांका का यह 17वां पचास प्लस स्कोर है और उनका बेस्ट स्कोर 90 रन है। इस लिस्ट में उन्होंने कुसल मेंडिस और कुसल परेरा को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 16-16 अर्धशतक जड़े है। 

Advertisement

बता दें कि निसांका ने बांग्लादेश के खिलाफ हुए टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में भी शानदार अर्दशतक लगाया है। 

इसके अलावा निसांका टी-20 एशिया कप में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं। उनका इस फॉर्मेट के एशिया कप में चौथा पचास प्लस स्कोर है। उन्होंने इस लिस्ट में पाकिस्तान क मोहम्मद रिजवान (3) को पीछे छोड़ा है। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में श्रीलंका ने हॉन्ग-कॉन्ग को 4 विकेट से हरा दिया। यह श्रीलंका की टीम की लगातार दूसरी जीत है और हॉन्ग-कॉन्ग की लगातार तीसरी हार है। 

Also Read: LIVE Cricket Score

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद हॉन्ग-कॉन्ग ने 4 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। जिसमें निजाकत खान ने नाबाद 52 रन और अंशुमन रथ ने 48 रन की पारी खेली। इसके जवाब में श्रीलंका ने 18.5 ओवर में 6 विकेट गवाकर जीत हासिल की। निसांका के अलावा श्रीलंकाई टीम का कोई और खिलाड़ी बल्लेबाजी में अपनी छाप नहीं छोड़ पाया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार