लंदन, 5 मार्च । इंग्लैंड के पूर्व कप्तान पॉल कोलिंगवुड ने कहा है कि मजबूत बल्लेबाजी क्रम के कारण इंग्लिश टीम काफी मजबूत दिख रही है और उसके टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के अच्छे आसार हैं। कोलिंगवुड की देखरेख में इंग्लैंड ने 2010 में टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था। उसने बारबाडोस में हुए फाइनल मैच में आस्ट्रेलिया को हराया था।

इंग्लैंड के पास इयोन मोर्गन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, एलेक्स हेल्स, जो रूट, सैम बिलिंग, जेसन रॉय और जेम्स विंस जैसे बल्लेबाज हैं और ऐसे मेंकोच ट्रेवर बेलिस भी मानते हैं कि उनकी टीम भारत में इस सप्ताह शुरू हो रहे वर्ल्ड कप में विजेता बनकर सामने आ सकती है। कोलिंगवुड ने कहा, "ऐसे खिलाड़ियों के साथ एक टीम के बड़े आयोजनों में जीत हासिल करने की उम्मीद रहती है। नौवें या दसवें क्रम तक आपकी बल्लेबाजी मजबूत है और आपका क्षेत्ररक्षण शानदार है। ये बातें किसी भी टीम को मजबूती प्रदान करती हैं।"

कोलिंगवुड 15 मार्च से औपचारिक रूप से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप में बल्लेबाजी सलाहकार के तौर पर अपनी टीम के साथ होंगे।

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार