आयरलैंड ने बुधवार (1 सितंबर) में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में जिम्बाब्वे को 40 रनों से हरा दिया। आयरलैंड की शानदार जीत के हीरो रहे ओपनिंग बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling), जिन्होंने अपना पहला टी-20 इंटरनेशनल शतक जड़ा।  

Advertisement

स्टर्लिंग ने 75 गेंदों में 8 चौकों और 8 छ्क्कों की मदद से नाबाद 115 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 70 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह पुरुष टी-20 इंटरनेशनल में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे धीमा शतक (गेंदों के हिसाब से) है।

Advertisement

इससे पहले यह अचनाहा रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल के नाम था। गुप्टिल ने 2012 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईस्ट लंदन में खेले गए टी-20 मुकाबले में 69 गेंदों में शतक जड़ा था।

स्टर्लिंग आयरलैंड के दूसरे बल्लेबाज हैं जिसने इस फॉर्मेट में शतक जड़ा है। उनसे पहले यह कारनामा दिग्गज ऑलराउंडर केविन ओ’ब्रायन ने किया है।  

स्टर्लिंग अपनी पारी में मेडन ओवर खेलने के बावजूद टी-20 इंटरनेशनल शतक जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में खेले गए मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने यह कारनामा किया था। 

स्टर्लिंग के नाबाद शतक के दम पर आयरलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 18.2 ओवरों में सिर्फ 128 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही मेजबान टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार