Pavan Rathnayake Vs Eshan Malinga Video: लंका प्रीमियर लीग 2026 (LPL 2026) का आठवां मुकाबला बीते बुधवार, 22 जुलाई को गॉल गैलेंट्स और दांबुला सिक्सर्स (Dambulla Sixers vs Galle Gallants) के बीच दांबुला के रंगिरी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था। गौरतलब है कि इस मुकाबले में पवन रत्नायके (Pavan Rathnayake) और ईशान मलिंगा (Eshan Malinga) के बीच एक मिनी बैटल देखने को मिली जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये घटना दाबुंला सिक्सर्स की पारी के छठे ओवर में घटी। गॉल गैलेंट्स के लिए ये ओवर ईशान मलिंगा डालने आए थे जो कि उनके कोटे का पहला ही ओवर था। यहां पवन रत्नायके ने उन्हें पहली गेंद से टारगेट किया और पहली पांच गेंदों पर छक्के-चौके की बारिश करके 22 रन ठोके। उन्होंने दो छक्के डीप मिड विकेट की तरफ मारे, एक छक्का लॉन्ग-ऑफ की तरफ और एक चौका स्क्वायर ऑफ विकेट की तरफ मारा।
पवन रत्नायके गेंदबाज़ पर दबाव बना चुके थे, लेकिन इसके बाद जो हुआ वो नज़ारा देखने लायक था। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर ईशान मलिंगा ने एक बेहद ही सटीक यॉर्कर डिलीवर किया और बल्लेबाज़ के हाश उड़ाकर उन्हें बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया। Lanka Premier League ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।
बताते चलें कि इस मुकाबले में पवन रत्नायके ने 11 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के लगाकर 29 रनों की पारी खेली। वहीं दूसरी तरफ ईशान मलिंगा ने 2 ओवर में 35 रन देकर 1 विकेट लिया।
मैच का हाल: दांबुला के मैदान पर दांबुला सिक्सर्स ने ही टॉस जीतकर गॉल गैलेंट्स को पहले गेंदबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 178 रन बनाए। उनके लिए चमिका करुणारत्ने (30 गेंदों पर 45 रन) और सैम हार्पर (22 गेंदों पर 40) ने अच्छी पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में दाबुंला की टीम के लिए रीजा हेंड्रिक्स ने 37 गेंदों पर नाबाद 64 रनों की पारी खेली जिसके दम पर टीम ने 16.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 179 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 6 विकेट से जीत दर्ज की।