Punjab Kings vs Mumbai Indians: श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स को गुरुवार (14 मई) को धर्मशाला के एसपीसीए स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही अय्यर के नाम टी-20 क्रिकेट का अनचाहा वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पंजाब ने 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। जिसके जवाब में मुंबई ने 19.5 ओवर में 4 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। 

Advertisement

टी-20 क्रिकेट में बतौर कप्तान 200 या उससे ज्यादा का स्कोर डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा हार के मामले में अय्यर संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। सातवीं बार उनकी कप्तानी में टीम 200 प्लस का स्कोर डिफेंड करने में विफल रही है। इस लिस्ट में उन्होंने साउथ अफ्रीका के फाफ डु प्लेलिस की बराबरी की है।    

बता दें कि आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की शुरूआत धमाकेदार रही थी और पहले सात मुकाबलों में टीम को एक भी हार नहीं मिली थी। टीम को छह जीत मिली और एक मैच बेनतीजा रहा। लेकिन उसके बाद यह पंजाब की लगातार पांचवीं हार है। 

आईपीएल इतिहास में ऐसा दूसरी बार ऐसा हुआ है जब कोई टीम एक आईपीएल सीजन में लगातार पांच जीते हैं और लगातार पांच मैच हारे हैं। इससे पहले आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद ने ऐसा किया था। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इस हार के बाद अय्यर ने कहा, “ इस हार को पचा पाना मुश्किल है। मैं किसी एक परिस्थिति की तरफ पिन प्वाइंट नहीं करना चाहता। jयह काफी जबरदस्त मुक़ाबला था। तिलक वर्मा ने जबरदस्त पारी खेली। आरसीबी के ख़िलाफ़ अगले मैच को लेकर काफी एक्साटेड हूं। वह मैच दोपहर में होगा और हमें अब अपने दोनों ही मैच जीतने होंगे।”
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार