आईपीएल 2023 का 64वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस स्टेडियम में लगभग 10 साल बाद कोई आईपीएल मुकाबला खेला जाना है ऐसे में फैंस इस मुकाबले के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, मैच से पहले फैंस ये भी दुआ कर रहे हैं कि इस मैच में बारिश आकर मज़ा ना खराब कर जाए।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार दोपहर के समय धर्मशाला में बारिश का अनुमान है लेकिन शाम के समय मौसम का पूर्वानुमान मैच के लिए अच्छा है। हालांकि, दोपहर के समय जो बादल छाए हुए हैं अगर वो नहीं छंटे तो इस मैच पर इसका असर पड़ना लाज़मी है। ऐसे में फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि उन्हें पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिले। ताजा जानकारी के मुताबिक, फिलहाल धर्मशाला में बादल छाए हुए हैं और दोनों टीमों के खिलाड़ी अपनी प्रैक्टिस कर रहे हैं।

Advertisement

अगर इस मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी है क्योंकि अगर दिल्ली की टीम ने इस मैच में उलटफेर किया तो पंजाब की टीम भी टूर्नामेंट से लगभग-लगभग बाहर हो जाएगी। इस समय पंजाब के 12 मुकाबलों में 12 अंक हैं और अगर वो अपने दोनों मुकाबले जीत जाते हैं तो 16 अंक तक पहुंच सकते हैं। ऐसे में 16 अंकों तक पहुंचने के बाद नेट रनरेट तक बात पहुंच सकती है और पंजाब के पास प्लेऑफ का टिकट हासिल करने का मौका होगा।

मगर दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो इस टीम के लिए ये सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली दिल्ली इस सीजन में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन चुकी है। ऐसे में पंजाब के खिलाफ मुकाबला उनके लिए सम्मान बचाने की लड़ाई होगी। अगर दिल्ली की टीम ने इस मैच में पंजाब को हरा दिया तो पंजाब का खेल भी बिगड़ सकता है ऐसे में फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार