Dream 11 Team: आईपीएल सीज़न का 16वां मैच शुक्रवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisement

PBKS vs GT: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – शुक्रवार, 08 अप्रैल, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार शाम 7: 30 बजे
जगह – ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई

Match Preview: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस 

पंजाब किंग्स की बैटिंग लाइनअप में काफी सारे पावर हिटर्स मौजूद हैं। यहीं कारण है कि जॉनी बेयरस्टो को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, हालांकि कप्तान मयंक अग्रवाल ओडियन स्मिथ की जगह जॉनी बेयरस्टो को टीम में शामिल करने पर विचार कर सकते हैं। 

पिछले मैच में युवा गेंदबाज़ वैभव अरोड़ा ने शानदार प्रदर्शन किया था, जिस वज़ह है अब उनका प्लेइंग इलेवन में शामिल होना तय माना जा रहा है। वहीं स्पिन डिपार्टमेंट में राहुल चाहर गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

Advertisement

गुजरात टाइटंस की बैटिंग लाइनअप बहुत ज्यादा मजबूत नहीं देख रहा है, लेकिन शुभमन गिल शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे हैं। वहीं हार्दिक पांड्या भी मैच को अपनी टीम की तरफ झुकाने का दम रखते हैं।

बात करें अगर गेंदबाज़ी की तो पंजाब किंग्स के खिलाफ वरुण आरोन की जगह यश दयाल का मौका मिल सकता है। वहीं लॉकी फर्ग्यूसन पर सभी की निगाहें रहेंगी। स्पिन बॉलिंग डिपार्टमेंट राशिद खान और राहुल तेवतिया के हाथों में होगा।

PBKS vs GT: कौन होगा, किस पर भारी?

Advertisement

पंजाब किंग्स की बल्लेबाज़ी सॉलिड है, तो वहीं गुजरात के गेंदबाज़ों ने दम दिखाया है। यहीं वज़ह है मैच का परिणाम पंजाब की बल्लेबाज़ी और गुजरात की गेंदबाज़ी पर टिका होने वाले हैं। हालांकि पंजाब किंग्स की टीम ज्यादा बैलेंस और मजबूत नज़र आ रही है। इसी कारण मैच में मयंक अग्रवाल की पंजाब किंग्स फेवरेट मानी जा रही है।

PBKS vs GT Head-to-Head

टूर्नामेंट में दोनों टीम पहली बार एक दूसरे के आमने-सामने होंगी।

Advertisement

PBKS vs GT संभावित प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स - मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, शाहरुख खान, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), ओडियन स्मिथ/जॉनी बेयरस्टो, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा।

गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण आरोन /यश दयाल, मोहम्मद शमी।

Advertisement

PBKS vs GT: Fantasy XI

विकेटकीपर - जितेश शर्मा
बल्लेबाज- भानुका राजपक्षे, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल
ऑलराउंडर- लियाम लिविंगस्टोन, हार्दिक पांड्या
गेंदबाज- राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार