आईपीएल के 14वें सीजन में पांचवें नंबर पर काबिज पंजाब किंग्स (PBKS) सीजन के 21वें मैच में सोमवार को यहां नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में तालिका में सबसे निचले स्थान पर काबिज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से भिड़ेगी। लीग के 14वें सीजन में मुंबई और चेन्नई में शुरूआती 20 मैच होने के बाद आईपीएल का पड़ाव अब अहमदाबाद पहुंच चुका है।

Advertisement

प्रीति जिंटी की मालिकान हक वाली पंजाब किंग्स ने अपने पिछले मैच में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हराया है, जबकि शाहरुख खान की कोलकाता को अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता की सबसे बड़ी चिंता उसका मध्यक्रम है, जो बड़े स्कोर करने में विफल रही है।

Advertisement

कोलकाता के कप्तान इयोन मोर्गन भी रन बनाने में विफल रहे हैं। उन्होंने पांच मैचों में अब तक केवल 45 रन ही बनाए हैं। पिछले मैच में तो वह खाता खोले बिना ही आउट हो गए। कप्तान ने मैच के बाद कहा कि टीम के बल्लेबाजों को रन बनाने की अपनी इच्छाशक्ति दिखानी होगी।

कोलकाता की गेंदबाजी भी चिंता का विषय बनी हुई है। महंगे खिलाड़ियों में शुमार आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस अपना प्रभाव छोड़ने में विफल रहे हैं और अब टीम प्रबंधन उनकी जगह कीवी गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को मौका दे सकता है।

 

पंजाब की टीम हालांकि जीत की पटरी पर लौट आई है। टीम की गेंदबाजी अब तक शानदार रही है, लेकिन उसके बल्लेबाजों के प्रदर्शन में निरंतरता देखने को नहीं मिली है।

लेग स्पिनर रवि बिश्नोई के वापस आने से टीम को फायदा हुआ है, जिन्होंने पिछले मैच में चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिए थे। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी डेथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की है।

Advertisement

टीम के लिए अच्छी बात ये है कि मयंक अग्रवाल और क्रिस गेल फॉर्म में लौट चुके हैं। कप्तान केएल राहुल के बल्ले से भी रन निकल रहे हैं।

एक दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड (PBKS vs KKR Head to Head Record)

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल में कुल 27 मैच खेले गए हैं। जिसमें कोलकाता ने 18 और पंजाब ने सिर्फ 9 मैच जीते हैं। पिछले पांच मैच की बात की जाए तो कोलकाता ने तीन और पंजाब ने दो मैच में जीत दर्ज की है। 

Advertisement

टीमें (संभावित प्लेइंग XI) :

केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, मोइसेस हेनरिक्स, शाहरुख खान, फैबियन एलेन/ रिले मेरेडिथ, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह

कोलकाता नाइट राइडर्स: शुभमन गिल, नितीश राणा, , राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक इयोन मोर्गन (कप्तान), आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, पैट कमिंस, शिवम मावी, प्रसिद्ध कृष्णा
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार