रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2021 के 48वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पंजाब की टीम ने टॉस हारने के बावजूद शानदार गेंदबाज़ी की और लगातार अपनी टीम के लिए मौके बनाए लेकिन ना तो उन्हें किस्मत का साथ मिला और ना ही थर्ड अंपायर का।

Advertisement

आरसीबी की पारी के शुरुआती ओवर्स में कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी के होश उड़ाकर रख दिए। पंजाब की तरफ से 8वां ओवर करने के लिए रवि बिश्नोई आए और उनके ओवर की तीसरी गेंद पर रिवर्स स्वीप लगाने के चक्कर में देवदत्त पड्डिकल पूरी तरह से चूक गए। केएल राहुल और बाकी खिलाड़ियों ने अपील की लेकिन अंपायर ने पड्डिकल को नॉटआउट दे दिया।

Advertisement

गेंद पड्डिकल के बल्ले और ग्लव्स के काफी करीब से होकर गुजरी और विकेटकीपर केएल राहुल को लगा कि गेंद उनके बल्ले को छूकर गुजरी है जिसके चलते उन्होंने बिना एक सेकिंड गंवाए DRS ले लिया।

इसके बाद जब थर्ड अंपायर ने रिप्ले में देखा तो साफ देखा जा सकता था कि गेंद पड्डिकल के ग्लव्स को छूकर राहुल के दस्तानों में गई थी। ऐसे में सभी को लग रहा था कि अंपायर आउट देंगे लेकिन उन्होंने हर क्रिकेट पंडित के होश उड़ाते हुए मैदानी अंपायर को अपने फैसले पर बने रहने के लिए कह दिया जिससे ना सिर्फ राहुल निराश दिखे बल्कि कमेंटेटर्स भी टेक्नोलोजी पर सवाल उठाते दिखे। 

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर थर्ड अंपायर को काफी ट्रोल किया जा रहा है और इस घटना का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसे निराश फैंस शेयर भी कर रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार