Babar Azam Appointed As White-Ball Captain: टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) बेहद करीब है। आईसीसी का ये मेगा इवेंट जून के महीने में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाला है जिससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, PCB ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा फैसला लेते हुए बाबर आज़म (Babar Azam) को वॉइट बॉल कैप्टन नियुक्त कर दिया है।

Advertisement

शाहीन अफरीदी से छीन ली गई कप्तानी

Advertisement

जी हां, तेज गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी से पाकिस्तानी टीम की कप्तानी छीन ली गई है। हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। शाहीन को न्यूज़ीलैंड में कप्तान के रूप में अपनी पहली सीरीज में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा इस साल पीएसएल में उनकी टीम लाहौर कलंदर्स अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही थी। यही वजह है टी20 वर्ल्ड कप से पहले पीसीबी ने एक बार फिर बाबर आज़म को पाकिस्तान टीम का कप्तान बना दिया है।

पीसीबी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर करके बाबर आज़म को पाकिस्तान का कप्तान नियुक्त किये जाने का ऐलान किया है। उन्होंने लिखा, 'बाबर आजम को सफेद गेंद का कप्तान नियुक्त किया गया है। पीसीबी की चयन समिति की सर्वसम्मत सिफारिश के बाद, पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बाबर आजम को पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम का वॉइट बॉल (वनडे और टी20) कप्तान नियुक्त किया है।'  

Also Read: Live Score

ये भी जान लीजिए कि पिछले साल भारत में खेले गए वर्ल्ड कप के दौरान बाबर आज़म की लीडरशिप में पाकिस्तान अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका था। इसके बाद पाकिस्तान में लगातार बाबर आज़म की कप्तानी पर सवाल किये जा रहे थे। इसी बीच 15 नवंबर को बाबर आज़म ने पाकिस्तान टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था, लेकिन अब एक बार फिर वो ये पद संभालने के लिए मान गए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार