RCB Probable Playing XI Vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 54वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस (RCB vs MI) के बीच रविवार, 10 मई को शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
फिल साल्ट की हो सकती है वापसी: RCB फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ फिल साल्ट वापस भारत लौटकर बेंगलुरु की स्क्वाड के साथ जोड़ चुके हैं। ऐसे में ये साफ है कि अगर वो फिट होते हैं तो आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला खेल सकते हैं। बता दें कि साल्ट अपनी फिंगर इंजरी के कारण स्कैन के लिए इंग्लैंड गए थे। उन्होंने साल 2026 के IPL में अब तक 6 मैचों में 168.33 की स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए हैं।
जैकब बेथेल पर गिरेजी गाज़: फिल साल्ट RCB की प्लेइंग XI में शामिल होने के लिए उपलब्ध होते हैं तो ऐसे में 22 साल के इंग्लिश बल्लेबाज़ जैकब बेथेल की पॉजिशन पर गाज़ गिरेगी और वो प्लेइंग कॉम्बिनेशन से बाहर हो जाएंगे। याद दिला दें कि बेथेल, साल्ट की गैरमौजूदगी में ही RCB की XI में शामिल हुए थे, हालांकि वो अपने प्रदर्शन से खुश खास नहीं कर पाए और उन्होंने 4 मैचों में सिर्फ 43 रन जोड़े।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग XI: विराट कोहली, जैकब बेथेल/फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम।
Also Read: LIVE Cricket Score
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम: रजत पाटीदार (कप्तान),विराट कोहली, फिलप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।