शनिवार, 26 जुलाई को WCL 2025 (वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स) में इंडिया चैंपियंस का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस से हुआ। इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा लेकिन मैच में पीयूष चावला ने गेंद से दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस दौरान चावला ने शॉन मार्श का भी बड़ा विकेट लिया और जैसे ही उन्होंने मार्श को आउट किया वैसे ही शिखर धवन डगआउट में 'भांगड़ा' करने लगे।

Advertisement

धवन के इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धवन ने ये डांसिंग परफॉर्मेंस रन-चेज़ के छठे ओवर में तब दिखाई जब शॉन मार्श (11) ने पीयूष चावला की गेंद पर कट करने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्टंप्स में जा लगी। विकेट गिरने के बाद, इंडिया चैंपियंस डगआउट में मौजूद शिखर धवन ने इस आउट का जश्न डांस करके मनाया। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

अगर इस मैच की बात करें तो कैलम फर्ग्यूसन के सिर्फ़ 38 गेंदों पर नाबाद 70 रनों की शानदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने शनिवार को हेडिंग्ले, लीड्स में खेले गए वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स (WCL) 2025 के 10वें मैच में इंडिया चैंपियंस को चार विकेट से हरा दिया। 204 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए, ऑस्ट्रेलियाई चैंपियन टीम 65/4 के स्कोर पर मुश्किल में फंस गई। लेकिन फर्ग्यूसन ने डैनियल क्रिश्चियन के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए निर्णायक साझेदारी करके मैच का रुख पलट दिया। क्रिश्चियन ने आउट होने से पहले 28 गेंदों पर 39 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई चैंपियन टीम को भारत के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। कप्तान शिखर धवन ने 60 गेंदों पर नाबाद 91 रनों की पारी खेलकर टीम की अगुवाई की।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्हें यूसुफ पठान का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने सिर्फ़ 23 गेंदों पर नाबाद 52 रनों की पारी खेली। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 100 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी करके भारत को 203/4 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया लेकिन अंत में ये मैच भारत हार गया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार