26 जनवरी, जोहानसबर्ग (CRICKETNMORE)। जोहानसबर्ग में तीसरे दिन पिच बुरी तरह से खराब हो गई जिसपर बल्लेबाजी करना बेहद ही मुश्किल बन पड़ा था। जिस समय साउथ अफ्रीकी टीम दूसरी पारी में 17 रन बनी थी तो उसी समय बुमराह की एक गेंद डीन एल्गर के हेमलेट पर जा लगी जिसके बाद मैच को रोक दिया गया। स्कोरकार्ड

Advertisement

पिच के खराब होने से अंपायर मैच रेफरी और दोनों टीमों के कप्तान से सलाह  कर रहे थे तभी बारिश भी मैदान पर आ गई। फिलहाल अंपायरों ने तीसरे दिन के खेल के समापन की घोषणा कर दी।

Advertisement

लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि मैच को भी रद्द कर दिया जाएगा। क्योंकि साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज इस पिच पर बल्लेबाजी नहीं करना चाहते हैं।

ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि तीसरा टेस्ट मैच पिच के खराब होने की वजह से मैच रद्द हो जाएगी वैसे भारत के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी मेें इस खराब पिच पर किसी योद्दा की तरह साहस दिखाया।

भारत ने अपनी दूसरी पारी में 247 रन बनाए। इस तरह उसे दूसरी पारी के आधार पर 240 रनों की बढ़त प्राप्त हुई।

Advertisement

दूसरी पारी में भारत के लिए अजिंक्य रहाणे ने सबसे अधिक 48, कप्तान विराट कोहली ने 41, भुवनेश्वर कुमार ने 33, मुरली विजय ने 25 और मोहम्मद शमी ने 27 रन बनाए। 

दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगीसो रबाडा, वर्नोन फिलेंडर और मोर्ने मोर्कल ने तीन-तीन सफलता हासिल की जबकि लुंगी नगिड़ी को एक विकेट मिला।

तीन मैचों की सीरीज में 0-2 से पीछे चल रहे भारत ने अपनी पहली पारी में 187 रन बनाए थे और फिर दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 194 रनों पर सीमित कर दी। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार