Cricketers Birthday on 6th December: 6 दिसंबर, 2024 का दिन क्रिकेट जगत के लिए बेहद खास है क्योंकि हर साल इस दिन 11 क्रिकेटर्स अपना जन्मदिन मनाते हैं और आज यानि 6 दिसंबर, 2023 के दिन भी फैंस इन 11 खिलाड़ियों को उनके जन्मदिन के दिन बधाई दे रहे हैं। इन 11 खिलाड़ियों में पांच भारतीय क्रिकेटर्स भी शामिल हैं। 

Advertisement

तो चलिए आपको उन खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन बनाकर बताते हैं जो आज यानि 6 दिसंबर, 2023 के दिन अपना जन्मदिन मनाते हैं। जो 5 भारतीय क्रिकेटर्स आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं उनमें जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, करुण नायर और आरपी सिंह का नाम शामिल है। इनमें से 4 एक्टिव क्रिकेटर्स हैं जबकि आरपी सिंह काफी समय पहले रिटायरमेंट ले चुके हैं। 

 
Advertisement

5 भारतीय खिलाड़ियों के अलावा, आज (6 दिसंबर) इंग्लैंड के दो क्रिकेटर्स, ज़िम्बाब्वे के दो, न्यूज़ीलैंड, आयरलैंड और पाकिस्तान के 1-1 खिलाड़ी का जन्मदिन है। बाकी 6 खिलाड़ियों के बारे में बात करें तो एक पाकिस्तान के नासिर जमशेद हैं। आयरलैंड के होनहार क्रिकेटर हैरी टेक्टर हैं। वहीं, न्यूज़ीलैंड के 4डी प्लेयर ग्लेन फिलिप्स भी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

Also Read: Live Score

इसके अलावा इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ और जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सीन एरविन और मैलकॉम जारविस भी अपना जन्मदिन मनाते हैं। ऐसे में कुल मिलाकर आज जिन 11 खिलाड़ियों का जन्मदिन है इन्हें मिलाकर एक ताकतवर प्लेइंग इलेवन बनाई जा सकती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार