नागपुर, 9 नवंबर | दूसरे मैच में एकतरफा जीत हासिल करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को यहां विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले तीसरे और अंतिम मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।

Advertisement

बांग्लादेश ने सीरीज के पहले मैच में एकतरफा अंदाज में भारत को सात विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली थी। टी-20 में भारत के खिलाफ बांग्लादेश की यह पहली जीत थी।

Advertisement

लेकिन भारत ने दूसरे मैच में शानदार पलटवार करते हुए राजकोट में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। आपको बता दें कि तीसरे टी-20 से पहले मीडिया से बात करते वक्त रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत को लेकर बात की।

ऋषभ पंत को लेकर सवाल किया गया तो कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उन्हें अकेला छोड़ दें। मुझे लगता है उनको तो बस वह करने की इजाजत दी जानी चाहिए जो वो मैदान पर जाकर करना चाहते हैं। मैं आप सभी से अनुरोध करना चाहता हूं कि अपनी आंखे ऋषभ पंत से कुछ समय के लिए हटा लें। 

कप्तान रोहित शर्मा ने कहा ऋषभ एक आक्रमक खिलाड़ी है। हमने उन्हें पूरी आजादी दी है। हमें यकिन है कि वो एक बेहतरीन  दिग्गज बनकर आगे आएंगे। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार