Paarl Royals vs MI Cape Town Dream11 Prediction: साउथ अफ्रीका में SA20 लीग का तीसरा सीजन खेला जा रहा है जहां मंगलवार, 04 फरवरी को टूर्नामेंट का क्वालीफायर-1 एमआई केप टाउन और पार्ल रॉयल्स के बीच सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम, गक़ेबरहा में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 09:00 PM से शुरू होगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप रस्सी वैन डेर ड्यूसेन को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो। एमआई केपटाउन का ये अनुभवी बल्लेबाज़ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी है। गौरतलब है कि ड्यूसेन SA20 के मौजूदा सीजन में अब तक 9 मैचों में 55 की औसत और 134.14 की स्ट्राइक रेट से 330 रन ठोक चुका है। इस दौरान उन्होंने 21 चौके और 17 छक्के जड़े हैं। आपको बता दें कि ड्युसेन के पास 220 टी20 मैचों का अनुभव है जिसमें उनके नाम 37.89 की औसत से 6,405 रन दर्ज है। ऐसे में उन्हें कैप्टन चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप मिचेल ओवेन या मुजीब उर रहमान को चुन सकते हो।

Advertisement

PR vs MICT, SA20 2025: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, 04 फरवरी 2025
समय - 09:00 PM IST
वेन्यू - सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम, गक़ेबरहा

PR vs MICT Pitch Report

SA20 का ये मुकाबला सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम, गक़ेबरहा में खेला जाएगा। इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में पहली इनिंग का औसत स्कोर 134 रन रहा है। गौरतलब है कि SA20 के मौजूदा सीजन में यहां रन डिफेंड करने वाली टीमों ने खूब दम दिखाया है। यहां सीजन में अब तक 5 मैच खेले गए हैं जिसमें से 4 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि यहां पिछला मुकाबला सनराइजर्स ईस्टर्न केप और पार्ल रॉयल्स के बीच खेला गया था जहां ईस्टर्न केप ने 48 रनों से जीत हासिल की थी। इस मैच में कुल 248 रन बने थे और 18 विकेट गिरे थे।

PR vs MICT Head To Head Record

कुल - 06
एमआई केप टाउन - 04
पार्ल रॉयल्स - 02

Advertisement

PR vs MICT: Where to Watch?

ये मुकाबला भारतीय क्रिकेट फैंस  Star Sports Network और Disney+ Hotstar पर इन्जॉय कर सकते हैं।

PR vs MICT Dream11 Prediction

Advertisement

विकेटकीपर - रयान रिकेलटन, रुबिन हरमन
बल्लेबाज - रीजा हेंड्रिक्स, रस्सी वैन डेर ड्यूसेन (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस 
ऑलराउंडर - जॉर्ज लिंडे, मिचेल ओवेन (उपकप्तान)
गेंदबाज - ट्रेंट बोल्ट, ब्योर्न फोर्टुइन, राशिद खान, मुजीर उर रहमान।

Paarl Royals vs MI Cape Town Probable Playing XI

Paarl Royals Probable Playing XI : मिचेल ओवेन, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (विकेटकीपर), रुबिन हरमन, डेविड मिलर (कप्तान), मिचेल वान बुरेन, दिनेश कार्तिक, दयान गैलीम, ब्योर्न फोर्टुइन, मुजीब उर रहमान, ईशान मलिंगा, क्वेना मफाका।

Advertisement

MI Cape Town Probable Playing XI:  रस्सी वैन डेर ड्यूसेन, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, सिद्दिकउल्लाह अटल, डेवाल्ड ब्रेविस, जॉर्ज लिंडे, डेलानो पोटगीटर, राशिद खान (कप्तान), कॉबिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कगिसो रबाडा।

PR vs MICT Dream11 Prediction, PR vs MICT Dream11 Team, Today Match PR vs MICT, SA20 2025, Fantasy Cricket Tips, PR vs MICT Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match Paarl Royals vs MI Cape Town

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार