21 जुलाई। मयंक अग्रवाल को इंग्लैंड एंड वेल्स में हुए विश्व कप के दौरान ऑलराउंडर विजय शंकर के चोटिल होने पर टीम में शामिल किया गया था। उस समय सभी को लगा कि टीम प्रबंधन अग्रवाल को भविष्य में भारत की वनडे टीम के हिस्से के रूप मे भी देख रहा है, लेकिन विंडीज दौरे के लिए चुनी गई वनडे टीम में सलामी बल्लेबाज को शामिल न करके चयनकर्ताओं ने सभी को हैरत में डाल दिया है।

Advertisement

विश्व कप के दौरान सबसे पहले ऋषभ पंत को चोटिल हुए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के स्थान पर टीम में शामिल किया गया और फिर शंकर के चोटिल होने पर मयंक को टीम के साथ जोड़ा गया। मुख्य चयनकर्ता एम.एस. के प्रसाद ने कहा कि उन्होंने टीम प्रबंधन की मांग के मुताबिक कार्य किया। 

प्रसाद ने कहा, "सीरीज के बीच में मैं संवाददाता सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेता हूं जिसने कई अफवाहों को जन्म दिया। जब धवन चोटिल हुए तब हमारे पास लोकेश राहुल के रूप में तीसरा सलामी बल्लेबाज मौजूद था। हमारे पास एक बाएं हाथ का बल्लेबाज नहीं था तो टीम प्रबंधन ने उसकी मांग की और हमारे पास पंत के अलावा और कोई विकल्प नहीं था। कई लोगों को हैरानी थी कि सलामी बल्लेबाज की जगह मध्यक्रम के बल्लेबाज को क्यों बुलाया गया और फिर विजय शंकर की जगह एक सलामी बल्लेबाज को।"

प्रसाद ने कहा, "जब शंकर चोटिल हुए उसके बाद एक मैच में राहुल भी बाउंड्री के पास गिर गए इसलिए हमारे सामने एक मेडिकल इमर्जेसी आई कि वो खेलना जारी रख पाएंगे या नहीं। उस समय लिखित में सलामी बल्लेबाज की मांग की गई और हम मयंक की तरफ गए।" वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार