21 जुलाई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्य चयनकर्ता एम.एस.के प्रसाद ने कहा कि भारत के विश्व कप से बाहर होने के बाद पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू ने जो 3डी ट्वीट किए थे, उसका उन्होंने पूरा आनंद लिया। रायडू ने विश्व कप में खुद को शामिल नहीं करने से निराश होकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनके संन्यास के बाद भारतीय टीम विश्व कप के सेमीफाइनल से बाहर हो गई थी। भारत के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद रायडू ने 3डी ट्वीट किया था। 

Advertisement

प्रसाद ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन करने के बाद रविवार को कहा, "ये देखने के लिए कि रायडू टीम सेटअप में कहां फिट होते हैं कई कार्यक्रम तैयार किए गए थे। चयन समिति किसी एक खिलाड़ी के खिलाफ कोई भावना नहीं रखते हैं।" 

Advertisement

प्रसाद ने कहा, "जब रायडू को टी-20 में प्रदर्शन के आधार पर वनडे टीम में शामिल किया गया था तो आलोचना हुई थी लेकिन हमने उसके बारे में सोचा था।" 

मुख्य चयनकर्ता ने कहा, "जब वह फिटनेस टेस्ट में फेल हुआ तो हमने उनका समर्थन किया। उन्हें फिटनेस कार्यक्रम में रखा। कुछ कॉम्बिनेशन की वजह से उसे नहीं चुना गया, इसका मतलब ये नहीं कि चयनसमिति उसके खिलाफ है।" 
 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार