ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में 5 विकेट से हराकर खुद को पांच मैचों की सीरीज में जिंदा रखा है। भारत की तरफ से इस मैच में रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने शतकीय पारी खेली लेकिन उनके शतक पर ग्लेन मैक्सवेल का शतक भारी पड़ गया। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों के पास डिफेंड करने के लिए 222 रन थे लेकिन इसके बावजूद गेंदबाज इन रनों का बचाव नहीं कर पाए। 

Advertisement

इस मैच में प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान ने कुल मिलाकर अपने 8 ओवरों में 105 रन लुटा दिए। कृष्णा की तो इस मैच में जमकर धुनाई हुई और मैच खत्म होते-होते वो टी-20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के सबसे महंगे गेंदबाज बन गए। प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने कोटे के चार ओवर में 68 रन लुटा दिए। यानी लगभग हर ओवर में 17 की इकॉनमी रेट से उन्होंने रन दिए। वहीं, उनके जोड़ीदार आवेश खान ने अपने कोटे के चार ओवरों में एक विकेट लेकर लगभग 10 की इकॉनमी रेट से 37 रन दिए।

 
Advertisement

इन दोनों ने कुल मिलाकर 8 ओवरों में 105 रन दिए और सिर्फ 1 विकेट लिया। ये दोनों इस समय इसलिए लाइमलाइट में हैं क्योंकि आगामी आईपीएल सीजन में ये दोनों ही गेंदबाज राजस्थान रॉयल्स के लिए डेथ बॉलिंग करते दिख सकते हैं। आवेश खान हाल ही में लखनऊ सुपरजायंट्स से ट्रेड होकर राजस्थान में गए हैं जबकि प्रसिद्ध कृष्णा तो पहले से ही राजस्थान के अहम गेंदबाज हैं।

Also Read: Live Score

इस टी-20 सीरीज में ये दोनों जिस तरह से पिट रहे हैं उसे देखकर राजस्थान के फैंस काफी परेशान हैं क्योंकि अगर इन दोनों का ये खराब फॉर्म आईपीएल में भी जारी रहा तो राजस्थान रॉयल्स के लिए मुश्किलें बहुत बढ़ने वाली हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस इन दोनों गेंदबाजों को ट्रोल कर रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि ये दोनों ही राजस्थान की लुटिया डूबोएंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार